फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anis Khan Death Case: आलिया विश्वविद्यालय के छात्र अनीस खान की हत्या मामले में होमगार्ड समेत दो गिरफ्तार

Wed, 23 Feb 2022 05:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल के आलिया विश्वविद्यालय (Aliah University) के बहुचर्चित छात्र नेता अनीस खान की हत्या मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल पुलिस एसआईटी ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अनीस खान हत्या मामला - फोटो : पीटीटाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के आलिया विश्वविद्यालय (Aliah University) के बहुचर्चित छात्र नेता अनीस खान की हत्या मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल पुलिस एसआईटी ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक होम गार्ड और एक सिविक वालंटियर शामिल है। 27 वर्षीय छात्र नेता की हत्या के बाद से पश्चिम बंगाल में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी। 

विज्ञापन

घर में घुसकर की गई हत्या

मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है। हत्या मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने के कारण परिजन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। छात्र के पिता का आरोप है कि 18-19 फरवरी की रात को चार लोग अनीस को तलाशते हुए आए थे। उनमें से एक पुलिस की वर्दी में था और उसके पास पिस्टल भी थी। वे अंदर घुसे और अनीस को पीटते हुए सीधे छत पर ले गए थे। इसके बाद अनीस को नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

 

पुलिस ने आरोपों को खारिज किया

हालांकि, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञता जाहिर की है। स्थानीय आमता पुलिस के अधिकारियों ने अनीस के पिता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। घटना के वक्त सूचना देने के बावजूद पुलिस पर अगले दिन पहुंचने का भी आरोप है। इससे नाराज परिवारजन और वामपंभी छात्र संगठन भी लगातार जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, छात्र नेता अनीस विश्वविद्यालय के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन चला रहे थे। वे छात्रों को मिलने वाली ग्रांट देने के लिए विश्वविद्यालय पर दबाव बना रहे थे। यह राशि करीब 130 करोड़ रुपये की है।  

 

विज्ञापन

सीएम ममता ने गठित की थी एसआईटी 

छात्र नेता की हत्या मामले में लगातार हो रहे प्रदर्शन के दबाव के बीच, सीएम ममता बनर्जी ने सीबीआई जांच की मांग खारिज कर दी है। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले ही मामले की जांच के एसआईटी गठित की थी। तीन सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक ज्ञानवंत सिंह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एसआईटी से मामले में 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट की मांगी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें