फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU Odd Semester Exam: एकेटीयू ने जारी किया ऑड सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल, इस तारीख से होंगे एग्जाम

Fri, 23 Dec 2022 06:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AKTU Odd Semester Exam: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने ऑड सेमेस्टर परीक्षा तिथियों की घोषणा की है।


 

विज्ञापन
AKTU - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AKTU Odd Semester Exam: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने ऑड सेमेस्टर परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। AKTU ऑड सेमेस्टर परीक्षा 2022-23 चार से 25 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। AKTU ऑड सेमेस्टर परीक्षा की तारीखों के साथ, विश्वविद्यालय ने छात्रों से परीक्षा केंद्रों में बदलाव के लिए ईमेल भेजने को कहा है। जो छात्र अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं, वे erp.aktu.ac.in पर ईआरपी में लॉग इन करके परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म 25 दिसंबर तक जमा करना होगा।

विश्वविद्यालय ने AKTU ERP पोर्टल पर 13 दिसंबर को एकेटीयू ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए आवंटित अस्थायी परीक्षा केंद्रों को प्रकाशित किया है। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय ने छात्रों को 25 दिसंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक dcoe-a@aktu.ac.in पर परीक्षा केंद्र बदलने के लिए अनुरोध भेजने की अनुमति दी है।

विज्ञापन


बता दें कि एकेटीयू ने चार जनवरी से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 25 दिसंबर तक बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, कॉलेजों की मांग पर यह तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि यूजी-पीजी के नियमित व कैरीओवर परीक्षा के लिए आवेदक विद्यार्थी 20 दिसंबर के बाद परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।

AKTU Odd Semester Exam: ऐसे भरें फॉर्म

  • सबसे पहले AKTU ERP पोर्टल- erp.aktu.ac.in पर जाएं।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल्स यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • AKTU ऑड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरें।
  • अब परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आवेदन पेज को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें