फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021: उत्तर कुंजी जारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट

Sat, 13 Mar 2021 12:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर कुंजी
विज्ञापन

AISSEE Final Answer Key 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एनटीए ने शुक्रवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है और अब किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019: 15.87 फीसदी छात्रों ने पास की परीक्षा


7 फरवरी को हुई थी एआईएसएसईई परीक्षा 
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को हुई थी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। इससे पहले एआईएसएसईई (AISSEE) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 5 मार्च को जारी हुई थी। इस उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 मार्च तक का वक्त दिया गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नीट एक अगस्त को : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने किया मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तारीख का एलान

 

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें AISSEE फाइनल आंसर की 2021
-सबसे पहले एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको फाइनल आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपकी फाइनल आंसर की खुल जाएगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही AISSEE रिजल्ट 2021 जारी कर सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होने की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें