फॉर्म में सुधार का अवसर
यदि आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार उसे सुधारने का मौका पा सकेंगे। एनटीए द्वारा करेक्शन विंडो 2 नवंबर से 4 नवंबर 2025 तक खोली जाएगी। इस अवधि में उम्मीदवार अपनी त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं।
कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए योग्यता व आयु सीमा
सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की आयु और कक्षा के अनुसार अलग-अलग मानक तय किए गए हैं:
- कक्षा 6 के लिए छात्र की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- कक्षा 9 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
- आयु की गणना 31 मार्च 2026 की तिथि के अनुसार की जाएगी।
आवेदन शुल्क श्रेणीवार
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार निम्नलिखित फीस जमा करनी होगी:
- जनरल, ओबीसी (NCL), डिफेंस और एक्स-सर्विसमैन वर्ग: 850 रुपये
- एससी/एसटी वर्ग: 700 रुपये
सभी उम्मीदवारों को शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही जमा करना होगा।
AISSEE 2026: तीन नए सैनिक स्कूल शामिल
इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में तीन नए सैनिक स्कूल जोड़े गए हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
| स्कूल का नाम |
राज्य |
जिला |
प्रकार |
| श्री एसपीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल |
तमिलनाडु |
नमक्कल |
आवासीय |
| वादेम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल |
गोवा |
वास्को-गोवा |
आवासीय |
| योगेश्वरी सैनिक स्कूल, अंबाजोगाई |
महाराष्ट्र |
बीड |
डे बोर्डिंग |