20 नवंबर से 1 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
घोषणा के अनुसार, आरबीएसई की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 20 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक ऑफलाइन मोड में राज्य के सभी जिलों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने सभी कक्षाओं के लिए अलग-अलग शिफ्ट शेड्यूल जारी किया है ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
RBSE Date Sheet 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय-सारणी
राजस्थान बोर्ड ने परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित करने की घोषणा की है - प्रथम पाली (सुबह) और द्वितीय पाली (दोपहर)। कक्षा अनुसार परीक्षा शिफ्ट और समय निम्न तालिका में दिए गए हैं:
| कक्षा |
परीक्षा शिफ्ट |
समय |
| कक्षा 9 |
प्रथम पाली |
सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक |
| कक्षा 10 |
द्वितीय पाली |
दोपहर 1:15 से शाम 4:30 बजे तक |
| कक्षा 11 |
दोनों पालियों में |
सुबह 9:30 से 12:45 बजे और दोपहर 1:15 से शाम 4:30 बजे तक |
| कक्षा 12 |
दोनों पालियों में |
सुबह 9:30 से 12:45 बजे और दोपहर 1:15 से शाम 4:30 बजे तक |
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से RBSE Date Sheet PDF डाउनलोड कर लें ताकि किसी भी भ्रम से बचा जा सके।
परीक्षा की तैयारी और महत्वपूर्ण निर्देश
छात्रों को परीक्षा की तैयारी समय से पहले शुरू करने की सलाह दी गई है और अपने कक्षा अनुसार शिफ्ट व समय को ध्यानपूर्वक नोट करने को कहा गया है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने के लिए महत्वपूर्ण आंतरिक मूल्यांकन मानी जाती हैं, जो मुख्य बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व आयोजित की जाती हैं।
किसी भी बदलाव या अपडेट की स्थिति में छात्र नियमित रूप से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।