फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AISSEE 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी, इस तरह तुरंत करें चेक; जानें टाई-ब्रेकिंग के नियम

सार

AISSEE 2024 Result: एनटीए ने कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित हुई अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परिणाम देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
AISSEE 2024 Sainik school result
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AISSEE 2024 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित हुई अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2024) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की गई थी। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा प्रकार
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी को ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। कक्षा 6 के पेपर में कुल 125 प्रश्न थे जो 4 खंडों में विभाजित थे- गणित, जीके, भाषा और इंटेलिजेंस। पेपर की अवधि 02 घंटे 30 मिनट थी।

AISSEE 2024 कक्षा 9 के पेपर में कुल 150 प्रश्न थे जो 5 खंडों गणित, इंटेलिजेंस, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन में विभाजित थे। परीक्षा की अवधि 03 घंटे थी।

परीक्षा पास करने के लिए चाहिए इतने अंक
AISSEE 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक अनुभाग में न्यूनतम 25% और कुल मिलाकर 40% अंक हासिल करने होंगे। गौरतलब है कि परीक्षा उत्तीर्ण करने से प्रवेश की पुष्टि नहीं होती है। प्रवेश सापेक्ष योग्यता पर आधारित है, जो मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के अधीन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें