AISSEE 2023 Answer Keys Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2023) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सैनिक स्कूलों की कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आठ जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने ओएमआर उत्तर पत्रक और उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई प्रतिक्रियाएं भी जारी की हैं। ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड प्रतिक्रियाएं 15 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगी।