फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMA RMAT 2021: एडमिट कार्ड जारी, 23 जनवरी को होगी परीक्षा

Wed, 20 Jan 2021 03:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

AIMA RMAT Admit Card 2021: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (All India Management Association) ने रिसर्च मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (Research Management Aptitude Test) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि प्रवेश पत्र एआईएमए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं वे अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि AIMA RMAT परीक्षा 2021 का आयोजन 23 जनवरी को होना है। परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी। इसके तहत प्रत्येक प्रश्न दो खंडों से पूछे जाएंगे RMAT IBT मोड मार्किंग स्कीम के अनुसार, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन हर साल पीएचडी प्रोगाम में प्रवेश के लिए रिसर्च मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (आरएमएटी) आयोजित करता है।

ये भी पढ़ें : इन पांच टिप्स को अपनाएं, नौकरी और करियर बदलने में नहीं होगी दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन


 AIMA RMAT Admit Card 2021 Download: ऐसे करें डाउनलोड - 

  • चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • चरण - 2 होमपेज पर AIMA RMAT एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण - 3 आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • चरण - 4 मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • चरण - 5 आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • चरण - 6 उसे डाउनलोड करें औऱ भविष्य के लिए संभालकर रख लें।

AIMA RMAT Admit Card 2021: डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 LIVE: 8वीं पास से लेकर डिग्री धारकों के लिए नौकरी के मौके, तुरंत कर लें आवेदन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें