AIMA MAT - Management Aptitude Test
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
MAT CBT 2 Exam: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ ( AIMA) आज यानी 15 दिसंबर को CBT 2 MAT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर सत्र सीबीटी मोड के लिए एमएटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे केवल आधिकारिक वेबसाइट - aima.mat.in पर जाकर ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। MAT CBT 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को MAT लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और ईमेल पता दर्ज करना आवश्यक होगा।
सीबीटी 2 के लिए एमएटी प्रवेश पत्र पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा जिसमें पंजीकरण संख्या, परीक्षा समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे सभी विवरण होंगे। परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी प्रूफ के साथ सीबीटी 2 के लिए अपना एमएटी प्रवेश पत्र 2022 ले जाने की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा परिसर में अपने साथ कोई भी प्रतिबंधित वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
MAT admit card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
- एआईएमए एमएटी की आधिकारिक वेबसाइट- mat.aima.in पर जाएं।
- अब उम्मीदवारों को एमएटी प्रवेश पत्र डाउनलोड पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा।
- आवश्यक एमएटी 2022 लॉगइन क्रेडेंशियल मैट पंजीकरण संख्य, जन्म की तारीख, ईमेल पता दर्ज करें।
- अब "सबमिट करें" टैब पर क्लिक करें।
- अब कंप्यूटर स्क्रीन MAT 2022 प्रवेश पत्र प्रदर्शित करेगी।
- MAT प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।