AIMA MAT 2021: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) के कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। MAT CBT 2021 परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी को किया जाएगा। अभ्यर्थी mat.aima.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताई गए स्टेप्स का पालन कर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।