फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Board Exams 2021: दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें

Wed, 17 Feb 2021 01:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

Maharashtra Board Exams 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBHSE) ने आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की टेंटेटिव डेटशीट जारी की गई है। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 23 अप्रैल से 29 मई तक होंगी और दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 29 अप्रैल से लेकर 20 मई तक होंगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के तारीखों का एलान पहले ही हो चुका था, अब आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत कार्यक्रम जारी हुआ है। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डेटशीट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पंजाब के इस शहर में दो मार्च तक बंद हुआ सरकारी स्कूल, जानिए वजह
विज्ञापन



आधिकारिक वेबसाइट
 www.mahahsscboard.in 

बोर्ड ने छात्रों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी तरह के टाइम टेबल पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें। छात्र और संबंधित स्कूल बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किसी भी तरह की जानकारी के लिए महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केंद्रीय विद्यालयों में बढ़ी विद्यार्थियों की उपस्थिति, 67 फीसदी बारहवीं के छात्र ले रहे हैं कक्षाएं




ऐसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड की टेंटेटिव डेटशीट
-सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mahahsscboard.in है।
-यहां आपको होम पेज पर डेट शीट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर डेटशीट खुल जाएगी।
-आप बोर्ड परीक्षाओं के अस्थायी शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें