फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMA MAT 2022: मैट सितंबर सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक करें आवेदन

Sat, 02 Jul 2022 05:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIMA MAT 2022: मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट/ MAT 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
MAT Exam 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIMA MAT 2022: ऑल इंडिया मैनेजमेंट असोसिएशन (AIMA) की ओर से मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट/ MAT 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार दो जुलाई, 2022 को शुरू की गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन ऑल इंडिया मैनेजमेंट असोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

AIMA MAT 2022: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट/ MAT 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। जबकि सीबीटी मोड के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। इसके अलावा इंटरनेट बेस्ड टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर है। जो भी उम्मीदवार PGDM/MBA के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें।

AIMA MAT 2022: कब होगी परीक्षा?
ऑल इंडिया मैनेजमेंट असोसिएशन द्वारा मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट/ MAT 2022 के सितंबर सत्र की पीबीटी और सीबीटी मोड की परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर, 2022 और 18 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। वहीं, इंटरनेट बेस्ड टेस्ट का आयोजन 28 अगस्त से लेकर 17 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। 

AIMA MAT 2022: कितना लगेगा आवेदन शुल्क
मैनेजमेंट एप्टिट्यूड टेस्ट/ MAT 2022 सितंबर सत्र के लिए सिंगल IBT, CBT या PBT परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1850 रुपये आवेदन करने होंगे। वहीं, डबल IBT/PBT+CBT/PBT+IBT/CBT+IBT के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,975 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
विज्ञापन

AIMA MAT 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर जाकर अपना पंजीकरण करें।
  • अब लॉगिन करें।
  • अब आवश्यक जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें