बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपने संबंधित हॉल टिकट सफलतापूर्वक डाउनलोड कर कर सकते हैं। लेकिन उन्हें उस पर दर्ज विवरणों उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, परीक्षा विवरण और अन्य व्यक्तिगत जानकारी को ठीक तरह से पढ़ना होगा। एडमिट कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर सत्यापन के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ले जाना चाहिए। इसके बिना, किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
AILET 2023: योग्यता मानंदड
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए पांच वर्षीय बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए एआईएलईटी यानी ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2023 आयोजित कर रही है। पांच वर्षीय बीए एलएलबी (ऑनर्स) के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। एलएलएम प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए एलएलबी या समकक्ष कानून की डिग्री की आवश्यकता होती है, जबकि पीएचडी के लिए मास्टर इन लॉ की आवश्यकता होती है।