AILET 2022: इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश
राष्टीय विधि विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की ओर से आयोजित की जा रही ऑल इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को संस्थान में बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा।
AILET 2022: कब होगी परीक्षा?
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक ऑल इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट यानी AILET, 2022 परीक्षा का आयोजन अगले महीने 26 जून, 2022 को किया जाएगा। उम्मीदवार अपने आवेदन को जल्द से जल्द पूरा कर लें और परीक्षा के लिए तैयारी को पूरा करने में जुट जाएं। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को परीक्षा के 10 दिन पहले 16 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा का स्थान, समय और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
AILET 2022: आवेदन शुल्क
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 3,050 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 1050 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
AILET 2022: कैसे करें आवेदन?
आवेदन के लिए नीचे बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे AILET Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां अपना पंजीयन करें और फिर लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।