फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS MBBS 2019: पहले राउंड में चाहिए अच्छी सीट तो जल्द करें ये काम

Wed, 26 Jun 2019 03:37 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

AIIMS MBBS 2019 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) में एमबीबीएस कोर्सेस में दाखिले के लिए मॉक सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जा चुका है। आवंटन की पूरी लिस्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। एम्स के एमबीबीएस कोर्सेस में प्रवेश के लिए जो अभ्यर्थी मॉक राउंड काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे अब एम्स की आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


मॉक राउंड में भरे हुए च्वॉइसेस में बदलाव करने का भी मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी पहले राउंड के लिए 26 जून 2019 को शाम 5 बजे से लेकर 27 जून 2019 की शाम 5 बजे तक अपने भरे हुए च्वॉइसेस में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद पहले राउंड के लिए सीटों के आवंटन की घोषणा शनिवार, 29 जून 2019 को की जाएगी।

सीटों का आवंटन एम्स नई दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, मंगलागिरी (गुंटूर), नागपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, बठिंडा, देवगढ़, गोरखपुर, कल्याण, राय बरेली और तेलंगाना में उपलब्ध सीटों के लिए होगा। इसी अनुसार मॉक राउंड के लिए भी सीटों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि मॉक राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 20 जून 2019 को सुबह 11 बजे से लेकर 21 जून 2019 की शाम 5 बजे तक चली थी। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) 2019 एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के नतीजे 12 जून 2019 को घोषित किये गये थे।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2019: स्टूडेंट्स को राहत, काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

विज्ञापन

वहीं मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ने नीट काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। एमसीसी ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी सूचना दी है।  


यह भी पढ़ें: NEET UG 2019: उत्तर प्रदेश की मेरिट लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

नीट काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए योग्य अभ्यर्थी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। एमसीसी के नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली स्टेट ओबीसी कोटे से जुड़ा मामला मद्रास हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण काउंसलिंग की प्रक्रिया अभी बंद नहीं की जा सकती। इसलिए इसे जारी रखा जा रहा है। अब अगले राउंड की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। 

एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

एम्स मॉक सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें