जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) एमबीबीएस एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आज, यानी 26 जून 2019 से शुरू कर रहा है। जो अभ्यर्थी जिपमर की लिखित परीक्षा में सफल हुए थे, वे इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। यह जिपमर एमबीबीएस 2019 काउंसलिंग का पहला राउंड है, जो 26 जून 2019 से शुरू होकर 28 जून 2019 तक चलेगा।
काउंसलिंग की यह प्रक्रिया उन 2055 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने जिपमर एमबीबीएस 2019 की लिखित परीक्षा पास की थी। परीक्षा 02 जून 2019 को आयोजित की गई थी।
जिमपर के एमबीबीएस कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने से पहले अभ्यर्थियों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं, इस बार जिपमर काउंसलिंग की लाइव टेलीकास्टिंग भी कर रहा है। ऐसी सभी महत्वपूर्ण बातें हम आपको आगे बता रहे हैं...