कब तक कर सकते हैं आवेदन?
एम्स जोधपुर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 24 सितंबर से जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालाांकि, सभी इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
इतने पदों पर है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 72 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। पदों के अनुसार भर्ती का विवरण निम्न है-:
कुल पदों की संख्या- 72
- प्रोफेसर- 31
- एडिशनल प्रोफेसर- 08
- असोसिएट प्रोफेसर- 20
- असिस्टेंट प्रोफेसर- 13
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अनुभव भी मांगे गए हैं। प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम 58 वर्ष और एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अधिकतम आयु-सीमा 50 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें-:
AIIMS Jodhpur Notification