आईएनआई एसएस जनवरी 2025 काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, निमहंस बेंगलुरु और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन, मास्टर ऑफ सर्जरी और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
काउंसलिंग फॉर्म कैसे भरें?
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पोर्टल के लिए लिंक केवल “माईपेज” पर पात्र उम्मीदवारों के लिए सक्रिय किया जाएगा, जिसे aiimsexams.ac.in पर जनवरी 2025 सत्र के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईएनआई-सीईटी से संबंधित आवेदन पत्र भरने और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए उपयोग किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करके पहुंचा जा सकता है ।