तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने एक कार्यक्रमे के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह धारणा बनाई जाती है कि केंद्र सरकार की ओर से तमिलनाडु या किसी अन्य राज्य पर एक भाषा को थोपा जा रहा है। हालांकि, यह बात सच्चाई से बहुत दूर है और बिल्कुल भी सही नहीं है। असल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य जोर
क्षेत्रीय भाषाओं में, अपनी मातृभाषा में सीखने और सिखाने पर है।
तमिल प्राचीन और समृद्ध भाषा
अपने संबोधन में तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने आगे कहा कि जो लोग न्याय की तलाश में जाते हैं उन्हें न्याय उनकी अपनी भाषा में मिलना चाहिए। ऐसी भाषा जिसे वो समझ सकें। हमें इस देश की सभी भाषाओं को प्रोत्साहित और समृद्ध करना है।