फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMS: एम्स बीएससी पैरामेडिकल का परिणाम घोषित, 8,273 उम्मीदवार राउंड 1 सीट आवंटन के लिए योग्य; देखें पीडीएफ

Sat, 19 Jul 2025 10:15 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS BSc Paramedical Result Out: एम्स ने बीएससी पैरामेडिकल कोर्स के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कुल 8,273 उम्मीदवारों ने राउंड 1 सीट आवंटन के लिए पात्रता प्राप्त की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की पीडीएफ देख सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS BSc Paramedical Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने बीएससी पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। यह परिणाम संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

 
परीक्षा में कुल 8,273 उम्मीदवारों ने राउंड 1 सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। एम्स बीएससी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 का आयोजन 13 जुलाई को किया गया था। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रमाण पत्रों की जांच और आरक्षण नियम

एम्स द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की प्रारंभिक जांच 19 जुलाई से 23 जुलाई 2025 के बीच की जाएगी। यह प्रक्रिया राउंड 1 सीट आवंटन से पहले की जाएगी, ताकि विषयों का आवंटन प्रमाणिक दस्तावेजों के आधार पर किया जा सके। खास ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल केंद्र सरकार द्वारा मान्य प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। यदि कोई प्रमाण पत्र केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार नहीं है, तो उस पर आधारित ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

देखें कट-ऑफ रैंक

वर्ग (Category) कट-ऑफ रैंक (Cut-off Rank)
यूआर (UR) 6398
यूआर - पीडब्ल्यूबीडी (UR-PwBD) 6390
ईडब्ल्यूएस (EWS) 6390
ईडब्ल्यूएस - पीडब्ल्यूबीडी 6040
ओबीसी (एनसीएल) (OBC-NCL) 8610
ओबीसी (एनसीएल) - पीडब्ल्यूबीडी 8541
अनुसूचित जाति (SC) 11195
एससी - पीडब्ल्यूबीडी (SC-PwBD) 9211
अनुसूचित जनजाति (ST) 11220


वैध श्रेणी प्रमाणपत्र की तिथि सीमा

एम्स के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए वैध प्रमाणपत्र 01 अप्रैल 2025 से 15 मई 2025 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जारी होने चाहिए। हालांकि, उम्मीदवारों को राहत देते हुए यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई उम्मीदवार 01 अप्रैल 2025 से 23 जुलाई 2025 (प्रमाणपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि) के बीच जारी वैध श्रेणी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करता है, तो उसे भी मान्य माना जाएगा। इससे ऐसे उम्मीदवारों को सुविधा मिलेगी जो निर्धारित प्रारंभिक अवधि के बाद प्रमाणपत्र बनवा सके हैं।

देखें पीडीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें