फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईसीटीई का एलान: इस दिन से शुरू हो जाएंगे सभी तकनीकी संस्थान, जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर

Fri, 07 May 2021 10:48 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

देश के सभी तकनीकी संस्थानों में 15 सितंबर 2021 तक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
AICTE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शैक्षणिक संस्थान के संबंध में बड़ा एलान किया है। देश के सभी तकनीकी संस्थानों में 15 सितंबर 2021 तक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। साथ ही तकनीकी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग को भी 31 अगस्त तक पूरा करने की घोषणा की है। वहीं दूसरे दौर की काउंसलिंग 9 सितंबर तक पूरी की जाएगी। यह जानकारी एआईसीटीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शैक्षणिक कैलेंडर 2021-22 जारी कर दी है। बता दें कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, एआईसीटीई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर शैक्षणिक कैलेंडर तैयार किया है।

विज्ञापन


एआईसीटीई ने फीस के संबंध में जारी किए दिशा-निर्देश
एआईसीटीई ने हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक सभी शिक्षण संस्थानों को अपनी वेबसाइट पर शुल्क भुगतान के संबंध में जानकारी प्रदर्शित की करनी होगी और सभी विद्यार्थियों को भी ई-मेल के माध्यम से इसकी जानकारी देनी होगी।

यहां पढ़ें एआईसीटीई द्वारा जारी अधिसूचना

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें