6 मार्च को जारी हुई अंतिम उत्तर कुंजी
अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 19) की लिखित परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें 19 विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे।
इससे पहले, परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 28 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया था, जिसमें प्रति आपत्ति 500 रुपये शुल्क निर्धारित था। 6 मार्च को आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
पास करने के लिए न्यूनतम अंक जरूरी
अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 19) में पास होने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक हासिल करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% निर्धारित किए गए हैं। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं कटेगा।
रिजल्ट कैसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर "AIBE XIX (19) Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।