फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE 19: जल्द कर लें 19वीं बार परीक्षा के लिए पंजीकरण, बेहद नजदीक है अंतिम तिथि

Wed, 23 Oct 2024 07:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIBE 19 Exam: बीसाआई 19वीं बार परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले-पहले आवेदन कर दें।
 
विज्ञापन
AIBE 19 Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIBE 19 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है। जो उम्मीदवार अखिल भारतीय बार परीक्षा XIX के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com. के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट करें सभी जरूरी तिथियां
पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने पर उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान करने के लिए 28 अक्तूबर, 2024 तक का समय होगा। पंजीकरण फॉर्म में सुधार 30 अक्तूबर, 2024 तक किया जा सकता है। एडमिट कार्ड 18 नवंबर, 2024 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, केवल एलएलबी छात्र (3 वर्षीय या 5 वर्षीय) जो बीसीआई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या अनुमोदित कॉलेजों से उत्तीर्ण हुए हैं (जिन्होंने अपनी डिग्री प्राप्त की हो या नहीं की हो और नामांकित हुए हों या नहीं हुए हों या एक बार नामांकित होने के बाद उन्होंने अपना नामांकन वापस कर दिया हो), और/या जो बिना किसी बैकलॉग के अंतिम वर्ष, अंतिम सेमेस्टर एलएलबी छात्र हैं, वे 19वीं एआईबीई परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

इस बीच, बीसीआई ने अखिल भारतीय बार परीक्षा-XIX और उसके बाद के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक नया परीक्षा केंद्र जोड़ा है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने पसंदीदा परीक्षा शहर के रूप में "विजयवाड़ा" का चयन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

AIBE 19: पंजीकरण कैसे करें?

जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एआईबीई 19 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार हो जाने पर, खाते में लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें