फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Recruitment: अग्निवीर सेना भर्ती शारीरिक परीक्षा में दौड़ते वक्त गिरा युवक, मौत

Thu, 18 Aug 2022 11:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Agnipath Recruitment: उसे इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सुबह उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
sena bharti - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में 'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान दौड़ते समय गिरने के कुछ घंटों बाद गुरुवार को 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद की कन्नड़ तहसील के विट्ठलवाड़ी गांव के निवासी कर्ण पवार की यहां के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पवार 'अग्निवीर' भर्ती कार्यक्रम में हिस्सा लेने औरंगाबाद आया था। भर्ती प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय परिसर में चल रही है। उन्होंने कहा कि पवार, जो भर्ती प्रक्रिया के लिए फिटनेस परीक्षणों में से भाग ले रहा था, गुरुवार को लगभग एक बजे जमीन पर गिर गया। उसे इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सुबह उसकी मृत्यु हो गई। 

बेगमपुरा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम को उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि मौत की जांच की जाएगी। तीनों सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र द्वारा 14 जून, 2022 को अग्निपथ योजना की घोषणा की गई थी। नई योजना के तहत भर्ती होने वालों को अग्निवीर कहा जाएगा। 
विज्ञापन


यह योजना साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल की अवधि के लिए भर्ती करने का प्रयास करती है, जिसमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखने का प्रावधान है। हालांकि, अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए, ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया था। देश के कई हिस्सों में इस योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जो बड़े पैमाने पर अनुबंध के आधार पर चार साल के कार्यकाल के लिए प्रदान करती है और नियमित सैनिकों को दी जाने वाली पेंशन और अन्य लाभों की पेशकश नहीं करती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें