फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण के बाद अब जेएनयू में भगवत गीता पर वेबिनार, पद्मश्री प्रोफेसर सुभाष काक देंगे व्याख्यान

Tue, 05 May 2020 02:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

जेएनयू में श्रीमद भगवत गीता पर वेबिनार का आयोजन हो रहा है। इससे पहले जेएनयू में लॉकडाउन के दौरान रामायण पर वेबिनार हो चुका है। भगवत गीता पर होने वाला वेबिनार एक घंटे का होगा और पद्म श्री प्रोफेसर सुभाष काक वेबिनार के जरिए गीता पर व्याख्यान देंगे। इस वेबिनार का आयोजन सात मई को शाम छह से लेकर सात बजे तक होगा।

विज्ञापन


प्रोफेसर सुभाष काक अमेरिका के ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वो वेबिनार के जरिए  विद्यार्थियों को गीता पर लेक्चर देंगे। यह लेक्चर जूम एप के जरिए होगा। इस वेबिनार का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं उद्यमिता और मीडिया अध्ययन केंद्र, जेएनयू करा रहा है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना विषाणु से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए ही विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। 


इससे पहले जेएनयू में 2 और 4 मई को रामायण पर भी वेबिनार हो चुका है। इस वेबिनार का विषय 'रामायण के जरिए नेतृत्व' पाठ था। यह वेबिनार दो घंटे का था जिसमें प्रोफेसर संतोष कुमार शुक्ला और प्रोफेसर मजहर आसिफ ने रामायण पर विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें