कर्नाटक के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार का कहना है कि एसएसएलसी परीक्षा जल्द ही होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि एसएसएलसी परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को गाइडलाइन जारी कर दी गई है। परीक्षा के दौरान सैनिटाइजर, मास्क और स्क्रिनिंग के साथ ही सभी सुरक्षा गाइडलाइन का अनुसरण किया जाएगा।
इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने सोमवार को दी। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। इससे पहले ये परीक्षा दूसरे चरण के लॉकडाउन के दौरान अप्रैल से मई तक स्थगित कर दी थी। अब इन परीक्षाओं को लेकर सूबे के शिक्षा मंत्री का कहना है कि जैसे ही संभव होगा एसएसएलसी की परीक्षाओं को जल्द ही कराया जाएगा। पहले ये परीक्षा 27 मार्च से लेकर नौ अप्रैल के बीच होनी थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस परीक्षा को स्थगित करना पड़ा।
अब सूबे के शिक्षा मंत्री का कहना है कि एसएसएलसी की परीक्षा जल्द ही कराई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर, मास्क और गाइडलाइन के मुताबिक सभी आदेशों का पालन करना होगा।