फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Language Controversy: भाषा विवाद के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब इन भाषाओं में होगी कॉन्स्टेबल परीक्षा

Sat, 15 Apr 2023 01:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD CAPF Exam: सीआरपीएफ (CRPF) भर्ती परीक्षा को लेकर जारी भाषा विवाद के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कॉन्स्टेबल (जीडी) सीएपीएफ (CAPF) परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHA on Languages Controversy in CAPF CRPF Recruitment: सीआरपीएफ (CRPF) भर्ती परीक्षा को लेकर जारी भाषा विवाद के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कॉन्स्टेबल (जीडी) सीएपीएफ (CAPF) परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। यह फैसला सीएपीएफ यानी दिल्ली पुलिस समेत सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में भर्ती के लिए सभी राज्यों के युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगा। 

विज्ञापन

CRPF Recruitment Languages Controversy: क्या है भाषा विवाद?

इसी सप्ताह तमिलनाडु और तेलंगाना के नेताओं द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में 9,212 पदों के लिए भर्ती परीक्षा में केवल हिंदी और अंग्रेजी के उपयोग पर नाराजगी जाहिर की गई थी। उन्होंने केंद्र सरकार को कोसते हुए दक्षिण भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं जैसे कन्नड़ आदि की उपेक्षा को लेकर आपत्ति जताई थी और केंद्र सरकार को कोसा था। इसके बाद सीआरपीएफ ने पूर्व में परीक्षा के लिए प्रचलित भाषाओं को लेकर अपना पक्ष रखा था। अब इस विवाद को खत्म करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नया आदेश जारी किया है। साथ ही आगे से सभी परीक्षाएं क्षेत्रीय भाषाओं में भी होंगी।  


CAPF CRPF Recruitment: एक जनवरी 2024 से लागू होगी नई व्यवस्था

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती सीएपीएफ परीक्षा एक जनवरी, 2024 से हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस निर्णय के बाद लाखों उम्मीदवार अपनी मातृभाषा / क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा में भाग ले सकेंगे जिससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी। हालांकि, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा यह व्यवस्था 01 जनवरी, 2024 से लागू की जाएगी। 
 

इन 15 भाषाओं में आएंगे पेपर

यानी परीक्षा अब कुल 15 भाषाओं में आयोजित होगी। इसका अभिप्राय है कि अब प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, ओडिया, उर्दू, पंजाबी, मणिपुरी और कोंकणी में भी तैयार किए जाएंगे। 

 

Languages Controversy: सीआरपीएफ ने किया था खंडन

सीआरपीएफ (CRPF) भर्ती परीक्षा को लेकर जारी भाषा विवाद के बीच, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया था कि कथित तौर पर परीक्षा पेपर में से पूर्व में प्रचलित क्षेत्रीय भाषा को हटाने की बात सरासर गलत एवं निराधार है। सीआरपीएफ की ओर से इन-हाउस भर्ती के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में कभी भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की गई। इसलिए यह कहना कि पेपर की भाषाओं में से कन्नड़ को हटाया गया है, सरासर गलत है। 

 

विज्ञापन

CRPF Recruitment परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी द्विभाषी मोड में ही होती रही

सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा था कि वह एसएससी के माध्यम से सीटी/जीडी और इन-हाउस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल (टेक एंड ट्रेड्समैन) की भर्ती कर रहा है। दोनों पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी में द्विभाषी मोड में ही आयोजित की जाती रही है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें