इंजीनियरिंग, एआई, ट्रेनिंग मॉड्यूल पर भी साथ करेंगे काम
बेंगलुरु में आयोजित द्विवार्षिक एयर शो और विमानन प्रदर्शनी, एयरो इंडिया 2023 में संस्थान के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ एयरबस प्रबंधन की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत, एयरबस और IISc दोनों एयरो स्पेस क्षेत्र के लिए प्रासंगिक पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, मॉड्यूल विकसित करने और स्थिरता, इंजीनियरिंग, साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बड़े डेटा जैसे विषयों पर अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करेंगे।
छात्रों को एयरबस विशेषज्ञों के साथ जुड़ने का अवसर
यह छात्रों को एयरबस विशेषज्ञों के साथ जुड़ने का अवसर भी देगा जो उन्हें उनकी शोध परियोजनाओं में सलाह देंगे और एयरोस्पेस क्षेत्र की भविष्य की चुनौतियों का समाधान करने के लिए उनकी सीख को लागू करने में मदद करेंगे। एयरबस इंडिया-दक्षिण एशिया एचआर निदेशक सूरज छेत्री के अनुसार, भारत एयरोस्पेस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह देश में प्रतिभाशाली पेशेवरों के लिए गुंजाइश को और बढ़ा रहा है, जिनके पास भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए सही कौशल है।
एयरो स्पेस पेशेवरों की अगली पीढ़ी को तैयार करेंगे
आईआईएससी के साथ साझेदारी वैमानिकी क्षेत्र में संभावित तालमेल को बढ़ावा देगी जो देश में एयरोस्पेस पेशेवरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगी। दोनों संस्थाएं एयरबस की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी विकसित करेंगी, ताकि एयरबस की आवश्यकताओं के अनुसार, प्राथमिकता के साथ छात्रों को दक्षता प्रदान की जा सके।