इंदिरा गांधी कला केंद्र ने शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेस के थर्ड बैच के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इन शॉर्ट टर्म कोर्सेस के लिए अभ्यर्थी को किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। ये शॉर्ट टर्म कोर्सेस तीस-तीस सीटों वाले हैं। इन शॉर्ट टर्म कोर्सेस में डॉक्यूमेंट्री एवं फिल्म मेकिंग से लेकर स्क्रिन राइटिंग, लोक-साहित्य एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत, रिसर्च मेथडोलॉजी और भारतीय ज्ञान परंपराएं शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पांच संक्षिप्त कोर्सेस में दाखिले के लिए आप इंदिरा गांधी कला केंद्र के आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
कितनी है फीस?
इन शॉर्ट टर्म कोर्सेस की फीस अलग-अलग है। डॉक्यूमेंट्री और फिल्म मेकिंग कोर्स की फीस बीस हजार रुपये रखी गई है। जबकि लोक साहित्य लोक-साहित्य एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत कोर्स की फीस दस हजार रुपये है। इसी तरह स्क्रिन राइटिंग कोर्स की फीस भी बीस हजार रुपये है। इन शॉर्ट टर्म कोर्सेस के लिए हफ्ते में दो या तीन दिन पढ़ाई होगी।