फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scholarship: हर साल IIM कलकत्ता के छात्रों को छात्रवृत्ति देगा अदाणी समूह; दो वर्षों में खर्च होंगे 1.62 करोड़

Mon, 22 Sep 2025 07:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Adani Group Scholarship: अडानी ग्रुप ने आईआईएम कोलकाता में Adani Accelerated Leadership Program शुरू किया। हर साल 6 एमबीए छात्रों को 1.62 करोड़ की स्कॉलरशिप दो साल में दी जाएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Adani Group Scholarship: अडानी ग्रुप ने सोमवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोलकाता के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप कार्यक्रम की घोषणा की। इसका उद्देश्य लीडरशिप टैलेंट को बढ़ावा देना और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करना है। यह घोषणा Adani Accelerated Leadership Program (AALP) समझौते पर हस्ताक्षर के बाद हुई। इस मौके पर आईआईएम कोलकाता के निदेशक आलोक कुमार राय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षों में 1.62 लाख की छात्रवृत्ति

इस पहल के तहत हर साल छह एमबीए छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। कुल 1.62 करोड़ रुपये की राशि दो साल में वितरित होगी। यह रकम दो किस्तों में (प्रत्येक 81 लाख रुपये) छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर दी जाएगी।

आईआईएम कोलकाता के डीन (डेवलपमेंट एवं एक्सटर्नल रिलेशंस) सुमंता बसु ने साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा, "यह लीडरशिप डेवलपमेंट, गतिविधियों के विविधीकरण और शोध सहयोग पर हमारे साझा फोकस के अनुरूप है।" वहीं, अडानी ग्रुप की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (AALP Intake) सुभाश्री आर. वेंकटराज ने कहा कि इस पहल का मकसद आंतरिक टैलेंट पूल तैयार करना है, जो "सफलता की कुंजी" है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अडानी ग्रुप के नेताओं से बातचीत की। अडानी एयरपोर्ट्स के सीईओ अरुण बंसल ने छात्रों को "जिज्ञासु और विनम्र बने रहने" की सलाह दी। वहीं, प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अडानी ने कहा कि समूह की भूमिका "टैलेंट बिल्डिंग को प्रोत्साहित करने में है, जिससे संगठन निर्माण संभव होता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें