फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH UG Counselling 2021: आयुष यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे पंजीयन

Fri, 28 Jan 2022 08:06 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH UG Counselling 2021: आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक आयुष काउंसलिंग  2021 के लिए पंजीयन की शुरुआत कल यानी शनिवार 29 जनवरी, 2022 से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
AYUSH UG Counselling 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH UG Counselling 2021: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट ) के तहत आयुष काउंसलिंग  2021 के शेड्यूल को जारी कर दिया है।  यह शेड्यूल अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी छात्र इस काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर इस शेड्यूल को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

AYUSH UG Counselling 2021: 29 जनवरी से शुरू होगी काउंसलिंग
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक आयुष काउंसलिंग  2021 के लिए पंजीयन की शुरुआत कल यानी शनिवार 29 जनवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। इस काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को विभिन्न कॉलेजों के अंतर्गत आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी की कुल 52,720 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।

AYUSH UG Counselling 2021: आयुष काउंसलिंग 2021 से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 29 जनवरी, 2022
2. च्वाइस फिलिंग की तारीख- 30 जनवरी से 2 फरवरी, 2022
3. काउंसलिंग के परिणाम जारी होने की तारीख- 5 फरवरी, 2022

AYUSH UG Counselling 2021: चार राउंड में होगी काउंसलिंग
एमसीसी की गाइडलाइन के मुताबिक इस सत्र से अखिल भारतीय कोटा की सीटों पर काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले तक केवल 2 राउंड का ही आयोजन होता था। यह नियम 15 फीसदी एआईक्यू सीटों, सरकारी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संस्थान, निजी कॉलेज और डीम्ड विश्वविद्यालयों की 100 फीसदी सीटों पर लागू होंगे। 
विज्ञापन

AYUSH UG Counselling 2021:  कैसे करें अपना पंजीयन?

1. सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UG counselling के सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब New Registration के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने माता-पिता का नाम, आईडी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

5. अब अपने रोल नंबर और ईमेल पर प्राप्त पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब यहां मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।

7. अब कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन करें।

8. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

9. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें