DU Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह 10 बजे तक 50 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को पहले दौर के आवंटन में सीटें मिल चुकी हैं। विश्वविद्यालय ने बुधवार को विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 80,000 से अधिक उम्मीदवारों के नाम के साथ सीट आवंटन की पहली लिस्ट की घोषणा की थी। छात्रों को आवंटित सीटों को स्वीकार करने के लिए 19 से 21 अक्तूबर तक तीन दिन का समय दिया गया है। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने बताया है कि विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में 80,164 सीटें आवंटित की हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे तक 49,620 उम्मीदवारों ने उन्हें आवंटित सीटें मिल चुकी हैं।