5 Ways To Check CBSE Results: सीबीएसई का रिजल्ट चेक करने के पास तरीके
छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र अन्य चार विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के सभी विकल्प इस प्रकार हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट (CBSE Result By Official Website)
- एसएमएस के जरिए (CBSE Result By SMS)
- IVRS/कॉल (CBSE Result By IVRS/Call)
- डिजिलॉकर (CBSE Result By Digilocker App)
- उमंग ऐप (CBSE Result By Umang App)
10वीं में 93.66 तो 12वीं में 88.39 फीसदी रहा रिजल्ट; दोनों कक्षाओं में बेटियों ने लहराया परचम
- आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
- DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
- UMANG ऐप: उमंग मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
- SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
- IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
CBSE Board Results Check Website: इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- cbseresults.nic.in.
- results.cbse.nic.in.
- cbse.nic.in.
- results.gov.in.
सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
How to Check CBSE Result On DigiLocker: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट
डिजिलॉकर के माध्यम से रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- पेज पर उपलब्ध कक्षा 10 या 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने परिणाम की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स