पूरक परीक्षा में मिलेगा सुधार का मौका
किसे मिलेगा पूरक परीक्षा का अवसर?
यह अवसर उन छात्रों को मिलेगा जो कम्पार्टमेंट कैटेगरी में हैं और कक्षा 12 में एक विषय और कक्षा 10 में दो विषयों में असफल रहे हैं। इसके अलावा, वे छात्र भी पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 6वें या 7वें विषय से पास होकर मुख्य विषय में असफलता पाई हो या वे छात्र जो पहले ही उत्तीर्ण हो चुके हैं लेकिन किसी विषय में अंक सुधारना चाहते हैं। पूरक परीक्षाएं जुलाई 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी और यह मुख्य परीक्षा के समान पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी।