फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Super 100: हरियाणा सुपर 100 कोचिंग के 41 छात्रों ने पास की जेईई एडवांस परीक्षा, सीएम खट्टर ने दी बधाई

Tue, 13 Sep 2022 12:30 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana Super 100: हरियाणा सरकार की ओर से अच्छी और उच्च शिक्षा और प्रवेश परीक्षाओं के तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में सुपर 100 योजना की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन
JEE Advanced 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Super 100: बीते दिनों जारी किए गए JEE Advanced Result 2022 के परिणाम में हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई पहल सुपर 100 कोचिंग के छात्रों की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया गया हैं। यहां के 41 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अब ये सभी छात्र आईआईटी, एनआईटी जैसे बेहतरीन संस्थानों में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे। छात्रों की इस सफलता के चर्चे हर ओर हो रहे हैं और उन्हें सभी बधाई संदेश दे रहे हैं। 

विज्ञापन

सीएम खट्टर ने दी बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जेईई एडवांस में सफल छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों के गरीब मेधावी छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाने के लिए हमारी सरकार द्वारा शुरू किया गया Super100 कार्यक्रम बहुत सफल रहा। खुशी की बात है कि सरकारी स्कूलों के 41 छात्रों ने IIT-JEE ADVANCED 2022 पास कर माता-पिता का नाम रोशन किया। सुपर-100 कार्यक्रम होनहार छात्रों के सपनों को साकार कर रहा है। सीएम ने कहा कि सुपर 100 कार्यक्रम ने साबित कर दिखाया है कि अगर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार छात्रों को सही गाइडेंस मिले तो वे बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

क्या है सुपर 100 कार्यक्रम?
सुपर 100 कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क परीक्षा तैयारी करने का मौका मिलता है। इस योजना के तहत सरकार का प्रयास है कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर कर अपना लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। कई बार आर्थिक तंगी के चलते अभिभावक अपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी नहीं करवा पाते थे। उन विद्यार्थियों के लिए यह बेहतर अवसर है।
विज्ञापन

कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?
हरियाणा सरकार की ओर से अच्छी और उच्च शिक्षा और प्रवेश परीक्षाओं के तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में सुपर 100 योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत चयनित छात्रों को दो साल के लिए मुफ्त कोचिंग और आगे की उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाती है। योजना के तहत छात्रों को बोर्डिंग, हॉस्टल और और खाने पीने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें