फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पानी पुरी बनी जहर! नांदेड़ में स्टॉल का स्वाद चखना पड़ा 31 छात्रों को भारी, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 17 Apr 2025 05:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सड़क किनारे लगे एक फूड स्टॉल से 'पानी पुरी' खाने के बाद 31 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nanded: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में गुरुवार सुबह संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के एक मामले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 31 छात्रों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि वे सड़क किनारे एक दुकान पर 'पानी पुरी' खाने के बाद बीमार पड़ गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रभावित छात्र शहर के तीन शैक्षणिक संस्थानों - स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, एसजीजीएस कॉलेज और एक नर्सिंग कॉलेज के हैं।

फूड प्वाइजनिंग की आशंका

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, "डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुबह चार बजे से 31 छात्रों को भर्ती कराया गया, क्योंकि वे एक ही दुकान पर 'पानी पूरी' खाने के बाद उल्टी, जी मिचलाने और बेचैनी की शिकायत लेकर आए थे।"

उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच के बाद छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। पानी पुरी एक लोकप्रिय स्ट्रीट स्नैक है जिसे उत्तर भारत में गोलगप्पे के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें