फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के 2178 छात्रों को मिले प्लेसमेंट ऑफर्स, 2022 बैच के हैं सभी छात्र

सार

संस्थान के 2178 छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर्स मिले हैं। ये सभी छात्र 2022 बैच से हैं।
विज्ञापन
United group of institutions - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के ख्याति प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स (यूजीआई), प्रयागराज ने पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए इस वर्ष प्लेसमेंट आफर्स में सफलता के नए शिखर छुए हैं। यह यूजीआई द्वारा अपने छात्रों को प्रदान किये जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, और अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण ही संभव हो पाया है।

विज्ञापन

संस्था द्वारा संचालित प्लेसमेंट उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिसके लिए यूजीआई की अपनी एक समर्पित प्रशिक्षण टीम है जो एपटिट्युड और टेक्निकल ट्रेनिंग के माध्यम से छात्रों के कौशल को निखारने का काम कर रही है ताकि वे कंपनी के मानकों को पूरा कर अपनी ड्रीम जॉब हासिल कर सके।

इसी का परिणाम है कि इस बार संस्थान के 2178 छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर्स मिले हैं। ये सभी छात्र 2022 बैच से हैं। इनमें से बहुत से ऐसे छात्र हैं जिनका चयन अमेजन, इन्फोसिस, विप्रो, टी.सी.एस. एवं एच.सी.एल. जैसी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में हुआ है। बहुत से ऐसे भी हैं जिनको मल्टीपल जॉब आफर्स मिले हैं।

इन्हीं में से एक बीटेक की छात्रा स्मृति दास का अमेरिका की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी वालमार्ट में 24 लाख़ के सालाना पैकेज पर चयन हुआ है। कुल चयनित छात्रों में से 119 ऐसे छात्र हैं जिनको 9 से 10 लाख के वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली है। डीन, कॉर्पोरेट एंड इंडस्ट्री रिलेशन्स, यूजीआई, प्रयागराज डॉ दिव्या बरतरिया ने बताया कि इस वर्ष जो प्लेसमेंट आफर्स मिले हैं वो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। कहा कि यह उपलब्धि इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कोरोना जैसी महामारी के दौरान बहुराष्ट्रीय कंम्पनियों के चयन प्रक्रिया पर गहरा असर पड़ा। हजारों युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। लेकिन इन सब के बावजूद भी संस्थान ने छात्रों के लिए रिक्रूटमेंट ऑनलाइन मोड में जारी रखे। जिसने प्लेसमेंट के आंकड़ों में उल्लेखनीय सुधार किया। कई प्रमुख रिक्रूटर्स ने छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी दिए। संस्थान के सत्र 2021-22 बैच के लगभग सभी छात्रों ने प्लेसमेंट हासिल किया है

डॉ बरतरिया ने बताया कि बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीसीए तथा बीबीए के लगभग सभी छात्रों को मल्टीनेशनल फर्मों में नौकरी मिली है। इनमें से 35 फीसदी ने प्रतिष्ठित अमेजन, इन्फोसिस, विप्रो, टी.सी.एस. एवं एच.सी.एल. जैसी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में नौकरी हासिल की है।

की-हाईलाइट्स

  • अधिकतम पैकेज 24 लाख
  • 119 छात्रों को 9 से 10 लाख का सालाना पैकेज ऑफर किया गया
  • 1000 से ज्यादा छात्रों को 3-4 लाख का सालाना पैकेज
  • 683 छात्रों को 5 लाख से ज्यादा का सालाना पैकेज ऑफर किया गया
  • 560 से ज्यादा छात्रों को 2 या 2 से अधिक जॉब ऑफर
  • औसत 5 लाख सालाना पैकेज दिया गया।
  • 175 बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया।

कैंपस प्लेसमेंट 2022: एक नजर में

 
विज्ञापन

  • इंफोसिस : 221 चयन
  • विप्रो : 256 चयन
  • एम्फैसिस: 173 चयन
  • टीसीएस: 159 चयन
  • धूत प्रसारण: 72 चयन
  • परमाणु सॉफ्टवेयर: 30 चयन
  • इण्डिया मार्ट : 20 चयन
  • एचसीएल : 18 चयन
  • कॉग्निजेंट : 17 चयन
  • हारमोन कार्डन : 20 चयन
  • नगरो : 24 चयन
  • डैफोडिल 07 चयन
  • कैपजेमिनी: 14 चयन
  • ऑर्किड : 19 चयन
  • इंडस वैली : 5 चयन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें