राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की चयन प्रक्रिया
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (NAT)-2025 की चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं - नामांकित व्यक्तियों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग के लिए प्रारंभिक खोज-सह-स्क्रीनिंग समिति द्वारा मूल्यांकन और राष्ट्रीय जूरी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए नामांकित व्यक्तियों में से पुरस्कार विजेताओं का चयन।
यह चयन शिक्षक के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है, जिसका मूल्यांकन शिक्षण, अधिगम प्रभावशीलता, आउटरीच गतिविधियां, अनुसंधान और नवाचार, प्रायोजित अनुसंधान, संकाय विकास कार्यक्रम और परामर्श शिक्षण जैसे मानदंडों के आधार पर किया जाता है। एनईपी 2020 के मुताबिक, प्रेरित, ऊर्जावान और सक्षम संकाय छात्रों, संस्थान और पेशे की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण हैं।