बीएसएफ ने स्थगित की कांस्टेबल (जीडी) भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "उम्मीदवारों के हित और कल्याण को ध्यान में रखते हुए, खराब मौसम के कारण शहीद वीर सिंह स्टेडियम, बीएसएफ पलौरा कैंप, जम्मू में कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा-2025 के लिए चल रहा भर्ती अभियान आज (26 अगस्त) के लिए स्थगित कर दिया गया है। आज के लिए निर्धारित उम्मीदवार अब 3 सितंबर को उपस्थित हो सकते हैं।"
यह सीधी भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल और असम राइफल्स के लिए आयोजित की जा रही है।
बीएसएफ ने कहा, "पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए आरएफआईडी तकनीक का उपयोग करते हुए जम्मू स्थित बीएसएफ पलौरा कैंप में शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) आयोजित की जा रही है। सभी प्रणालियां स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार काम कर रही हैं।"
जम्मू प्रभाग में भारी बारिश, कईं मौतें
जम्मू में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा घर और पुल क्षतिग्रस्त हो गए। जम्मू में लगभग सभी जलाशय खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं, जिससे शहर और अन्य जगहों पर कई निचले इलाके और सड़कें जलमग्न हो गई हैं।