फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2020: शून्य नंबर आने पर हाईकोर्ट पहुंची छात्रा, जानिए पूरा मामला

Wed, 21 Oct 2020 11:48 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

NEET 2020: नीट परीक्षा के मूल्यांकन प्रणाली को लेकर एक छात्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। शून्य नंबर आने के बाद छात्रा ने परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली में कई खामियां बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में छात्रा ने कहा कि उसे नीट परीक्षा के रिजल्ट में 720 में से कम से कम 600 नंबर आने की उम्मीद थी, लेकिन अपना स्कोर देखकर वह हैरान रह गई।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-DU Admissions 2020: दूसरी कट ऑफ के लिए दूसरे दिन 4,800 से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन


क्या है पूरा मामला?
अदालत में छात्रा का पक्ष रख रहे एडवोकेट अश्विन देशपांडे ने कहा कि छात्रा के बारहवीं में 81.85 फीसदी नंबर आए थे। छात्रा को नीट में कम से कम 600 नंबर लाने की उम्मीद थी। एनटीए की तरफ से छात्रा की ओएमआर शीट भी अपलोड नहीं की गई है। उसे 720 में से शून्य नंबर दिए गए हैं। ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली में जरूर खामियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NEET 2020: कम स्कोर वाला छात्र संशोधित मार्कशीट में निकला एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर


कोर्ट ने एनटीए से कहा- स्पष्ट करें छात्रा की ओएमआर शीट अपलोड की गई या नहीं
कोर्ट ने नीट परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एनटीए से कहा है कि वह अगली सुनवाई तक स्पष्ट करे कि क्या छात्रा की ओएमआर शीट अपलोड की गई है या नहीं। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब इस बार नीट परीक्षा के रिजल्ट को लेकर खामियां सामने आई हैं। एक दूसरे मामले में नीट मार्कशीट में फेल हुआ छात्र संशोधित मार्कशीट के बाद एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर निकला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें