फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा बाद भी नहीं बना पीपा पुल

Fri, 21 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज।  जिले को मिर्जापुर से जोड़ने वाला पीपा पुल हर वर्ष विजयदशमी तक आवागमन के लिए तैयार हो जाता था, लेकिन इस बार दशहरा के बाद भी तैयार नहीं हो सका है। इसके चलते राहगीरों को लंबा चक्कर काटकर गंगा पार आवागमन करना पड़ रहा है। गंगा में पानी कम न होने से नाव से आवागमन करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

मालूम हो कि गंगा दशहरा के बाद जून में बारिश के मद्देनजर पीपा पुल को तोड़ दिया जाता था, इसके बाद विजयदशमी के दशहरा पर पुल का निर्माण करके तैयार कर दिया जाता है। पिछले साल तो समय से तैयार हो गया था, इससे इस साल भी समय से पुल तैयार होने की उम्मीद थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही से दशहरा बीतने के दस दिन बाद भी पुल तैयार नहीं हो सका है। पुल के लिए पीपों की कमी है, उसे मंगाने और लगाने में जितना समय लगेगा, उससे कार्तिक पूर्णिमा तक पुल तैयार होने की उम्मीद भी नहीं लगती। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा पर रामपुर गंगा घाट पर स्नान के लिए स्नानार्थियों को नाव से इस पार आना पड़ेगा या फिर मिर्जापुर होकर शास्त्री पुल से आना पड़ेगा। कारण, रामपुर घाट पर स्नान करने से कार्तिक पूर्णिमा का पुण्य अधिक मिलने की मान्यता है। इसलिए भी लोग इस घाट पर आएंगे। पीपापुल निर्माण में लगे कर्मचारी रामशिरोमणि निषाद ने बताया कि इस साल पुल बनाने के लिए कुल 25 पीपे कम पड़ रहे हैं, घट रहा पीपा आने पर ही पुल तैयार हो सकेगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें