चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। मतदाता सूचियों में त्रुटियां दूर करने की प्रक्रिया को रियासत में 17 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत बूथ लेबल अफसर (बीएलओ) स्तर पर मतदाता सूचियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत में साल के आखिर के महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया के तहत 17 जुलाई से बीएलओ स्तर पर मतदाता सूचियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मतदाता सूचियों में अपना नाम देख सकते हैं और त्रुटियों को दूर करवा सकते हैं।
उप मुख्य चुनाव अधिकारी रछपाल सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव में मतदाता सूचियों में त्रुटियों को दूर करने की प्रक्रिया 17 जुलाई से बीएलओ स्तर पर शुरू करवाई जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों में अपने नाम देख सकते हैं और त्रुटियों को दूर करवा सकते हैं। नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया भी चलेगी।