फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता'

Tue, 15 Apr 2014 11:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम शिमला का एक बड़ा अफसर इन दिनों खासा चर्चा में है। पहले यह जनाब घर द्वार जाकर लोगों का हालचाल पूछते थे, खुद को जनता का सेवक बताते थे।
विज्ञापन


मगर अब साहब बनते ही जनता को भूल गए हैं। हालचाल पूछना तो दूर साहब किसी का फोन उठाना तक पसंद नहीं करते। फिर चाहे किसी की कोई दिक्कत हो या कोई शिकायत।

यही नहीं, विदेशों में जाने का नया शौक भी साहब को लग गया है। लोग अपनी फरियादें लेकर दफ्तर आते हैं लेकिन पता चलता है कि साहब विदेश गए हैं।

लोग कोसते हैं कि जिन पैसों से शहर में काम होना चाहिए उन पैसों से साहब मौज मस्ती कर रहे हैं।

चुनावों के समय इन जनाब ने कई बड़े वायदे किए थे। खैर मुसीबतें तो दूर नहीं हुई। हां ये जनाब मीठी मीठी बातें कर साहब जरूर बन गए।

आजकल फिर ये जनाब लोगों के बीच जाकर अपने दावेदार को जिताने के लिए पसीना बहा रहे हैं। मगर लोग इनकी चालाकी समझ गए हैं। तभी तो कुछ लोग कहने लगे हैं कि इन साहब की फितरत तो अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता जैसी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें