फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ अभियान में शामिल हुए रणवीर

Fri, 01 Nov 2013 01:06 PM IST
अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म रामलीला के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे बॉलवुड अभिनेता रणवीर सिंह अमर उजाला के खास मेहमान बने। उन्होंने बृहस्पतिवार को डालीबाग स्थित समाचार पत्र के कार्यालय में ‘बेटी बचाओ अभियान’ का लोगो जारी किया।
विज्ञापन


युवा दिलों की धड़कन बन चुके रणवीर ने इस दौरान लखनऊवासियों समेत देश के लोगों से इस अभियान से जुड़ने और बेटियों को बचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं। आखिर लोग क्यों ऐसा करते हैं? इसे बढ़ावा देने वाले निश्चित तौर पर मानसिक रूप से बीमार हैं।

अभिनेता ने कहा कि मेरी लोगों से हाथ जोड़ कर अपील है कि प्लीज! बेटियों की इज्जत करना सीखिए। उनको इस दुनिया में आने दीजिए। उनसे जीने का हक मत छीनिए। हमारी-आपकी तरह उन्हें भी जीने का हक है। हमें जन्म देने वाली भी किसी की बेटी होती है। यह कभी मत भूलिए।
विज्ञापन


रणवीर ने कहा कि बेटियों को बचाइए, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ हाथ मिलाइए और इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए आगे बढ़िए। बेटियों को कमतर आंकना छोड़िए।

उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या सिर्फ देश की बड़ी समस्या ही नहीं बल्कि दुखद टेंडेसी भी है। प्लेग से भी खतरनाक है। मानवता के नाम पर कलंक है, नृशंस अपराध है। निराश करती है लोगों की ऐसी सोच। लोग क्यों नहीं समझते कन्या भ्रूण हत्या का समर्थन कर वे देश ही नहीं पूरे विश्व में ‘इंबैलेंस’ पैदा कर रहे हैं। लोगों को जागरूक करना होगा।

उन्होंने कहा कि मेरी दिलचस्पी न्यूजपेपर पढ़ने में नहीं, लेकिन एक मीडिया हाउस के रूप में अमर उजाला का बेटी बचाओ अभियान नि:संदेह सराहनीय है। मैं इसके लिए अमर उजाला की तहे दिल से प्रशंसा करता हूं और धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें