फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी की हरी भरी वादियां देंगी आपको ताजगी

Wed, 09 Apr 2014 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पर्यटन नगरी कुफरी अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिकता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्घ है।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे 22 के किनारे बसी इस नगरी में हर साल लाखों देशी और विदेशी पहुंचते हैं।

2743 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुफरी के पास हिमालयन वाइल्ड लाइफ जू भी है जहां दुर्लभ हिमालय मोनाल समेत कई तरह के पक्षी पाए जाते हैं।

1819 में अंग्रेजों ने बसाया था शहर

जानकारों की मानें तो कुफरी शहर वर्ष 1819 में अंग्रेजों ने बसाया था। इससे पहले यह नेपाल के अधीन होता था। इसकी वर्तमान पहचान भी अंग्रेजों ने ही दिलाई थी।
विज्ञापन


कहा जाता है कि गर्मियों के दिनों में शिकार खेलने और गर्मी से राहत पाने के लिए अंग्रेज यहां आते थे।

चीनी बंगला भी है यहां

कुफरी में चीनी बंगला भी है। यह मूर्तियों और वास्तुकारिता के लिए विख्यात है। हाल ही में इसे अब फनवर्ड के तौर पर भी विकसित किया गया है।

फनवर्ड में हर साल सैलानियों के साथ साथ हजारों स्थानीय लोग अपने बच्चों के साथ छुट्टियों का मजा लेने पहुंचते हैं।

राजधानी शिमला से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित होने के कारण कुफरी में ज्यादा बर्फ गिरती है। कम बसाव के चलते यहां सैलानियों को चारों ओर घने जंगलों में घूमने का आनंद मिलता है।
विज्ञापन


यह नगरी शिमला से सड़कमार्ग से जुड़ी हुई है। कुफरी पहुंचने के लिए वाया शिमला या फिर सोलन से वाया चायल होते हुए भी पहुंचा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें