फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलंग नाला में कुदरत का नजारा

Fri, 02 May 2014 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंग नाला जहां से आपको दिखेगा बर्फ से ढके ग्लेशियरों और ऊंची चोटियों का नजारा। खासकर स्कीइंग के शौकीनों के लिए यह लाकेशन बहुत ही बेहतरीन है।
विज्ञापन


इसके अलावा पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग और स्केटिंग के लिए यहां दुनिया भर से टूरिस्ट पहुंचते हैं। सोलंग नाला कुल्लू घाटी की सबसे ऊंची चोटी है। मनाली से यह टूरिस्ट स्पॉट करीब 13 करीब किमी की दूरी पर है।

रोहतांग पास को जाने वाले मार्ग पर ही यह स्टेशन पड़ता है। हाल ही में यहां रोपवे की सुविधा भी शुरू की गई है। मई में यहां बर्फ पिघलना शुरू हो जाता है और पैराग्लाइडिंग के दीवानों को भी बस इसी का इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टे करने के लिए काफी होटल हैं लेकिन ज्यादातर टूरिस्ट यहां टेंट लगाकर मौसम का मजा लेते हैं। विदेशी पर्यटकों की काफी भरमार रहती है।

ऐसे पहुंचे यहां यहां
सबसे नजदीक एयरपोर्ट भूतंर (कुल्लू) है। चंडीगढ़ और दिल्ली से फ्लाइट लेकर आप यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा रोड के जरिए आप बस और टैक्सी की सेवाएं भी ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें