फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पत्नी पर की गई टिप्पणी का विरोध करने पर गला काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एक युवक ने अपनी पूर्व पत्नी पर की गई टिप्पणी का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड में बॉर्डर से दबोच लिया। आरोपी व मृतक दोनों नेपाल के रहने वाले थे।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आठ फरवरी को युवक के कमरे में बंद होने की सूचना मिली थी। पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो शेखर खड़गा नामक युवक का शव पड़ा था और कमरे में खून फैला हुआ था। शेखर अपने साथी वीर बहादुर भट्टराई के साथ रहता था। बीर बहादुर वारदात के बाद से फरार था।
आरोपी को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की देखरेख में एसआई सतेन्द्र गुलिया व लक्ष्मण चौधरी की विशेष टीम बनाई गई। मोबाइल सर्विलांस से पता लगा कि आरोपी वीर बहादुर ने आनंद विहार बस अड्डे तक कैब ली थी। यहां से वह बस से नेपाल रवाना हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस व सशस्त्र सीमा बल से संपर्क साधा और नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाई गई। इसके बाद एसआई सतेन्द्र गुलिया की टीम ने आरोपी को उत्तराखंड के चंपावत जिले की सरदा बैराज चैक पोस्ट से दबोच लिया।
वीर बहादुर की पत्नी शिक्षक है। बातचीत के दौरान वीर बहादुर ने अपनी पत्नी की बढ़ाई करते हुए शेखर की पूर्व पत्नी के बारे में टिप्पणी कर दी थी कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चल गई है। शेखर की पूर्व पत्नी का आठ फरवरी को ही किसी और युवक के साथ रिश्ता हुआ था। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में वीर बहादुर ने चाकू से शेखर का गला काट दिया था। इसके बाद आरोपी नेपाल जाने के लिए फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें