जाफराबाद थानाध्यक्ष की देखरेख में बनी जांच टीम
उत्तरी-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डा. जॉय टर्की ने बताया कि जाफराबाद थाना पुलिस को सोमवार शाम 5.15 बजे सूचना मिली थी कि गली नंबर 2, कल्याण सिनेमा के पास, चौहान बांगर, जाफराबाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद जाफराबाद थानाध्यक्ष रामसहाय मीणा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
ब्रह्मपुरी इलाके का है मामला
25 साल के घायल युवक सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गर्दन और छाती पर चाकू के घाव थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जांच में पता लगा कि सलमान गली नंबर 7, ब्रह्मपुरी, जाफराबाद में परिवार के रहता था। उसकी गली नंबर-दो में रहने वाली एक लड़की से पिछले दो साल से दोस्ती थी।
लड़के से दोस्ती पर नाराज थे परिजन
इस बात का लड़की के परिजनों को पता लग गया था। लड़की के घरवाले इस दोस्ती से नाराज हो गए। लड़की के पिता मंजूर और भाई मोहसिन व एक नाबालिग ने सलमान को सोमवार शाम को उस समय पकड़ लिया जब वह उनकी गली में आया था। इन लोगों ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस टीमें आरोपियों को पकडऩे के लिए दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा में दबिश दे रही हैं।