फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ मारने पर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में कहासुनी के दौरान किशोर को थप्पड़ मारने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। किशोर ने अपने भाई व उसके दोस्तों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि किशोर और उसके भाई की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि वजीरपुर जेजे कालोनी में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक परिवार वाले घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त जेजे कालोनी निवासी आनंद (34) के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि आनंद के शरीर पर चाकू के दर्जन भर वार थे।
घटनास्थल पर छानबीन के दौरान चश्मदीद ने बताया कि गाली देने पर आनंद ने एक किशोर को थप्पड़ मार दिया था। कुछ देर बाद किशोर अपने भाई व दोस्तों के साथ आनंद के पास पहुंचा और बदला लेने की नीयत से किशोर समेत चार आरोपियों ने आनंद के साथ मारपीट की और इस दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें