फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गोली लगने से युवक की मौत, खुदकुशी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर की घटना, मृतक के पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर के पल्ला गांव में मंगलवार शाम 42 साल के मनोज की गोली लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मनोज परिवार के साथ पल्ला गांव में रहता था। परिवार में माता-पिता जसराम, पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 7.21 बजे पुलिस को पल्ला गांव के मुख्य बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लहूलुहान हालत में पड़े युवक मनोज को अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मनोज ने अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चलाई है। घटनास्थल से पुलिस को एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस मनोज के परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी करने के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही पुलिस हथियार मुहैया करने वाले की भी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें